मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ अभियुक्त राहुल पुत्र नत्थीमल निवासी मौहल्ला पठानान मुरादनगर गाजियाबाद उम्र करीब 54 वर्ष को थाना क्षेत्र मुरादनगर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 19 कट्टो में कुल 50 पैकेट सुतली बम अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद हुये । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुरादनगर पर विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा-9बी(1)(बी) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं आगामी त्यौहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अपनी किराये की दुकान में चोरी-छिपे अवैध पटाखे बनाने व बेचने का कार्य कर रहा था कि पुलिस ने पकड लिया । राहुल पुत्र नत्थीमल निवासी मौहल्ला पठानान मुरादनगर गाजियाबाद उम्र करीब 54 वर्ष ।कब्जे से 19 कट्टो में कुल 50 पैकेट सुतली बम अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुरादनगर पर विस्फोटक अधिनियम का 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।