फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डूंडाहेड़ा में निगम ने खाली कराई 38 करोड़ की जमीन, बनेगा बालिका इंटर कॉलेज

विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Mar 2025 04:22 PM IST

गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को डूडाहेड़ा में बुलडोजर चला कर करीब 38 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। टीम के साथ महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक पहुंचे थे। महाप ने कहा काफी दिनों से अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। अवैध कब्जा करने वालों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए पहले नोटिस भी भेजी गई थी। बावजूद इसके अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। गुरुवार को प्रवर्तन दस्ते के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया की खाली कराई गई जमीन पर बालिका इंटर कॉलेज और बारात घर शॉपिंग कंपलेक्स बनाने की योजना लाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें