फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: GDA ने अवैध निर्माण और कालोनियों पर की कार्रवाई, 66 बीघा जमीन पर था कब्जा

जीडीए प्रवर्तन जोन-2 ने करीब 66 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 रविन्द कुमार के नेतृत्व में टीम ने बसंतपुर सैंतली, दुहाई और शाहपुर निज मोरटा में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई टीम ने खसरा संख्या-20, 629, 630, 631, 632, 622 और 486 में हो रहे मिट्टी भराई और ईंट चिनाई के काम को रोका। मौके पर कोई स्वीकृत मानचित्र या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। विरोध के बावजूद ध्वस्तीकरण जीडीए टीम ने कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय विकासकर्ताओं के विरोध के बावजूद पुलिस बल की मदद से कार्रवाई पूरी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें