आइसीआइसीआइ लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत एजेंटों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर 12 हजार से अधिक वाहनों की बीमा पॉलिसी में गड़बड़झाला किया। पुलिस ने चारों आरोपियों विकास कश्यप निवासी रिछपाल पुरी थाना कोतवाली, आकाश सिसौदिया और आरिफ अली व याकूब सिविल लाइंस, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। इन्होंने इंश्योरेंस के नाम करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इनका एक साथी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।