फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबाड़ गोदाम में धधकी आग फर्नीचर गोदाम तक फैली

अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाले शमशाद के कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात 2ः30 बजे अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पास में ही स्थित राजू सिंह के फर्नीचर गोदाम को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम मालिकों ने तुरंत डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल टीम के साथ तीन फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। करीब पौन घंटे में दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शुरूआती पूछताछ में फर्नीचर गोदाम में करीब 1.50 लाख रुपये और कबाड़ गोदाम में करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें