अग्निशमन विभाग ने सोमवार को अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि देकर हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को पुलिस मुंबई बंदरगाह पर भीषण आग हादसे में शहीद हुए 86 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त नगर राजेश कुमार ने दमकल की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।