फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इन्वर्टर की बैटरी फटने से घर में लगी आग

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थानक्षेत्र के एक्सटेंशन दो निवासी विजय झा के फ्लैट में शनिवार रात धमाके की आवाज के साथ आग धधक गई। विजय झा ने बताया कि हादसे के समय घर में बच्चे अकेले थे। वह पत्नी के साथ सोसायटी में टहलने गए थे। धमाके की आवाज सुनते ही वह खुद और सोसायटी के लोग फ्लैट की तरफ दौड़े। लोगों ने तुरंत सोसायटी में रखे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया कि आग इन्वर्टर के पास से लगी थी और धमाका उसकी बैटरी फटने का था। इन्वर्टर बालकनी की तरफ रखे होने की वजह से आग घर में नहीं फैल पाई। हालांकि आग से उसके आसपास लगे पर्दे व पेंटिंग जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें