फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में धधकी आग, मच गया हड़कंप; सिलेंडर फटने से बचे, टला बड़ा हादसा

कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित गोवर्धन अपार्टमेंट के 14वें तल पर स्थित फ्लैट संख्या 1404 में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख सोसायटी के लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग सोसायटी की रहने वाली अंकिता जायसवाल के फ्लैट में लगी थी। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की टीमें रवाना हुईं। हालांकि, जब तक आग बुझाने का काम शुरू हुआ तब तक आग पूरी तरह फ्लैट में फैल चुकी थी। सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे में दमकल की टीमें आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान फ्लैट में एलपीजी गैस के दो भरे हुए सिलिंडर भी रखे थे। सिलिंडर आग की चपेट में आते तब बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि दमकल की टीमों ने समय से दोनों सिलिंडर बाहर निकाल दिए। सीएफओ ने बताया कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आर्थिक नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है। हादसे की वजह पुष्ट करने के लिए एक टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें