फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सड़क किनारे दुकानों में लगी आग, चार दुकान जलकर राख

लोनी थानाक्षेत्र के चिरोड़ी इलाके में सड़क किनारे बनी कच्ची दुकानों में 23 मई की देर रात अचानक आग लग गई। दुकानें टिन-प्लास्टिक की बनी हुई थीं। अचानक आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। दुकानें कबाड़ और किराने की थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब आग बेकाबू हुई तब पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर दमकल के तीन वाटर टेंडर के साथ टीम पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि करीब आधा घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया था। हादसा शनिवार देर रात करीब 1 बजे का है। बताया कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं दुकानों के पीछे खेतों में आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया था। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें