गाजियाबाद के मोदीनगर के कादराबाद में महिला कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पति अमरनाथ के साथ कादराबाद स्थित पूजन सामग्री बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। महिला कामगार गेंदाराज देवी मूलरूप से सीतापुर जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच शुरू की।