गाजियाबाद के एनएच नौ को किसानों ने जाम कर दिया है। पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर वेव सिटी थाने ले गई है। नोएडा में देर रात हुई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में गाजियाबाद के किसानों ने हाइवे को जाम कर दिया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए किसानों को गिरफ्तार किया गया है। किसान सेना के अध्यक्ष अवनीत पंवार ने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक किसान सड़कों पर रहेंगे।