फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर आफत: पकी फसल पर गिरा हाईटेंशन का तार, देखते-ही-देखते जलकर हुई राख; उपजिलाधिकारी को लिखा पत्र

डासना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम गुर्जरगढ़ी में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान की पकी पकाई गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई, खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से पकी खड़ी फसल में भीषण आग गई, देखते ही देखते लगभग 3 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पीड़ित किसान धूम सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी ग्राम गुर्जरगढ़ी वेव सिटी ने बताया कि उनके खसरा नंबर 4008 वाले खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक तार टूटकर फसल पर गिर गया, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते आग का विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक करीब 3 बीघा में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान धूम सिंह के अनुसार, इस आगजनी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। पूरे साल की मेहनत और लागत कुछ ही मिनटों में धुएं में बदल गई। उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि किसान के लिए उसकी फसल ही उसकी पूंजी होती है, जो अब नष्ट हो चुकी है। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मुआवज़े की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें