फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद के मुरादनगर में आबकारी विभाग ने हिंडन नदी किनारे बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी

आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jan 2025 08:12 PM IST

मुरादनगर में आबकारी विभाग की टीम ने बहादरपुर गांव में हिंडन नदी किनारे खादर में भट्टी लगाकर कच्ची शराब बना रहे दो लोगों को दबोचा। इनके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 14 सौ किलो लहन बरामद किया। आबाकारी निरीक्षक अनुज वर्मा ने बताया कि काफी समय से सूचना मिली रही थी कि गांव बहादरपुर में हिंडन नदी के किनारे खादर में भट्टी लगाकर अवैध रुप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। कच्ची शराब में एल्कोहल की मात्रा का अंदाजा नहीं होता, जिस कारण उसके पीने से जान भी जा सकती है। सूचना पर सोमवार को बहादरपुर में हिंडन नदी के किनारे अवैध रुप से कच्ची शराब बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अमित कसाना निवासी महमदपुर थाना टीला मोड़ गाजियाबाद व कुवंरपाल निवासी गांव जोगन वाली पीली थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ बताया। मौके से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 14 सौ किलो लहन बरामद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें