फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में जलती कार से चालक ने कूदकर बचाई जान

गाजियाबाद के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की रात दिल्ली की तरफ जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान गाड़ी चला रहे दिल्ली निवासी रंजीत शर्मा ने कार से कूदकर खुद को बचाया। वहीं कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। चालक ने तुरंत साहिबाबाद फायर स्टेशन को आग की सूचना दी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि एक फायर टेंडर से टीम ने आग पर काबू पाया। इसमें करीब आधा घंटे का समय लगा। सीएफओ ने बताया कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। हालांकि शुरूआती जांच में हादसा शॉर्ट सक्रिट की वजह से होने की बात सामने आई है। हादसे के समय गाड़ी में केवल चालक मौजूद था। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें