फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी को जनपद न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी काे पद और गोपनीयता की शपथ जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह रावत ने दिलाई। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेतहर समन्वय होने से पीड़ितों को जल्द सुलभ न्याय दिलाने में मदद मिलती है। बिना बार के सहयोग से बेंच के संचालन में परेशानी आती है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापति करेगी। शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सचिव वरुण त्यागी ने कहा कि न्यायालय परिसर में सुविधाओं का विस्तार, पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी अपनी पहली औपचारिक बैठक करेगी, जिसमें आगामी वर्ष के लिए रोडमैप जारी किया जाएगा। नई टीम से अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए जाने की तैयारी है। समारोह में अध्यक्ष व सचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदेश कुमार गर्ग और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार पवार, कोषाध्यक्ष खुशनुमा परवीन, सह सचिव प्रशासन सुनील कुमार, सह सचिव पुस्तकालयअमित कुमार पाल सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह - छह सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकांश पीठासीन अधिकारी, पूर्व बार अध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री बालेश्वर त्यागाी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। इस बार नई कार्यकारिणी का चुनाव 14 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें