यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत नाहल झाल स्थित गंगनहर पर वाटरट्रीटमेंट प्लांट के पुल से शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक युवक ने प्रेमिका से प्रताड़ित होकर गंगनहर में छलांग लगाने का मामला संज्ञान में आया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि मौके से एक महिला भी साथ थी जिसे लोगों ने गंगनहर में कूदने से बचाया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठा लिया।