फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

अनुज कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 03:05 PM IST

जीटी रोड स्थित इंग्राहम इंस्टीट्यूट में आशा विद्यालय में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग खिलाड़ियों ने कई खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा ने गुब्बारे उड़कर की। इसके बाद दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। मार्च पास कर खिलाड़ियों ने अतिथिगणों से सलामी ली। कोच गणेश ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 50 व100 मीटर की दौड़ के साथ साथ ट्राई साइकिल दौड़ और बोचे बॉल में भी दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया और पदक जीते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें