नोएडा के सेक्टर-89 में अवैध रूप से कूड़ा डंप किए जाने का खुलासा हुआ है। एमसीडी का ठेकेदार दिल्ली का कूड़ा डलवा रहा था। गाजीपुर में निस्तारण करवाया जाना था। लेकिन निस्तारण न करवाकर अवैध रूप से कूड़ा नोएडा में डंप डलवाया जा रहा था। नोएडा प्राधिकरण ने एमसीडी को पत्र लिखा है। एमसीडी से ठेकेदार के खिलाफ कारवाई के लिए कहेगा। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने कहा कि उसी ठेकेदार से कूड़ा वापस उठवाया जाएगा, एफआईआर करवायी गई है। पुलिस भी जांच कर रही है।