फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मसूरी में ईद से एक दिन पूर्व गांव के मेन रास्ते पर सजी दुकानें, खरीदारों की लगी भीड़

Digvijay Singh Updated Sun, 30 Mar 2025 11:25 PM IST

गाजियाबाद के मसूरी में सोमवार को ईदुल फितर मनाई जायेगी। माह रमजान का रविवार को उनतीसवां आखरी रोजा माना जा रहा है। शाम को चांद देखकर सोमवार सुबह ईद मनाई जायेगी। अरब देशों में शुक्रवार को चांद देखकर रविवार को ईदुल फितर का त्यौहार मनाया गया। सोमवार को ईदुल फितर त्यौहार की तैयारी के लिए लोगों की जरूरत के सामान की दुकानें भी गांव के मैन रास्ते पर दोनों तरफ लगा दी गई हैं। दुकानों पर अपनी-अपनी जरूरत का सामान खरीदने आ रहे लोगों की भीड़ लग रही है। शीर व खीर बनाने के लिए दूध, सेवईं, काजू, बादाम, पिस्ता, चिरोंजी, गोला, किसमिस, छुआरे आदि खरीदी जा रहे हैं। वहीं आने वाले महमानों को शीर व खीर खिलाने के लिए नये चम्मच,प्याले,कटौरी व प्लेट भी खरीदी जा रही हैं। बच्चों के लिए रंग बिरंगें रेडीमेड कपड़ों और जूते चप्पलों की खरीदारी भी हो रही है। गावों में भी अब पैकेट के दूध का इस्तेमाल हो रहा है जिसमें मदर डेरी,अमूल,परम,पारस आदि के दूध की बिक्री खूब हो रही है।पूरे रास्ते में काफी भीड़ हो रही है गांव में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें