इंद्रापुरी कॉलोनी में बारात में युवक से पैसों और जेवरात से भरा बैग छीनकर ले जाने वाले बदमाश को पुलिस ने लालबाग कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 16800 रुपये, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश के दूसरे साथी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।