फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को देर रात मुठभेड़ में दबोचा, एक फरार

अनुज कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 09:03 AM IST

इंदिरापुरम और कौशांबी थानाक्षेत्र में लोगों के गले से चेन खींचने और मोबाइल लूट करने वाले दो लोगों को कौशांबी पुलिस ने 28 अप्रैल की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें गाजियाबाद के कोतवाली थानाक्षेत्र दौलतपुर निवासी रामा उर्फ राहुल और श्यामा उर्फ साहिल हैं। दोनों ने एनसीआर क्षेत्र में करीब पांच-छह चेन व मोबाइल छिनैती की वारदातें स्वीकार की हैं। आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश भी पुलिस कर रही है। मुठभेड़ के दौरान एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कौशांबी स्थित सेक्टर 2/5 की पुलिया के पास सोमवार रात चेकिंग चल रही थी। तभी पुलिस को देखते ही दो बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की लेकिन बाइक फिसलने की वजह से दोनों गिर गए। तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 18 अप्रैल को शॉप्रिक्श मॉल के पास टहलते हुए व्यक्ति के गले से चेन, करीब 40 दिन पहले सेक्टर दो वैशाली में एक महिला से चेन, करीब ढाई माह पहले सेक्टर एक वसुंधरा में युवक से आई फोन, 14 दिन पहले वसुंधरा ट्रैफिक लाइट के पास महिला से मोबाइल छीना, 40 दिन पहले इंदिरापुरम में स्थित मंदिर के पास महिला से पर्स व मोबाइल और करीब एक माह पहले तिरंगा चौक पर एक व्यक्ति के गले से चेन छीनने की वारदात स्वीकार की हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, दो चेन, दो चांदी की चेन और चोरी की बाइक बरामद हुई है। वहीं आरोपी श्यामा उर्फ साहिल के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के तहत नौ मुकदमे व रामा उर्फ राहुल के खिलाफ सात मुकदमे पहले से अलग-अलग थानों में दर्ज मिले हैं। पूछताछ में तीसरे साथी का नाम भी आरोपियों ने बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें