बार एसोसिएशन के चुनाव में बाहरी अधिवक्ताओं के वोट बनवाकर मतदान कराने और कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के नाम काटने का आरोप लगा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों ने रजिस्ट्रार से शिकायत की है। रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। यह जानकारी प्रेसवार्ता कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अतुल्य शर्मा, मुनीश त्यागी, सचिव पद के प्रत्याशी रहे हरेंद्र कुमार गौतम और स्नेह त्यागी ने संयुक्त रूप से दी।