मोदीनगर के नंदनगरी कॉलोनी में नाले में गिरे सांड को नगर पालिका की टीम ने 12 घंटे बाद बाहर निकालकर अस्थाई आश्रय स्थल में पहुंचाया। नंदनगरी कॉलोनी में मंगलवार रात करीब बारह बजे एक सांड अचानक नाले में गिर गया। बुधवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने देखा तो उसे बाहर निकालने की कोशिश की।लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। लोगों ने सूचना नगर पालिका परिषद को दी। पालिका टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड को नाले से बाहर निकाल दिया।