फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में आयोजित बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीती भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी

आकाश दुबे Updated Thu, 13 Feb 2025 04:20 PM IST

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब और भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी सात विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक ने 92 और सूरज ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपेश ने तीन और नीरज यादव ने दो विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी टीम की आक्रामक बल्लेबाजी से मात्र 24.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज सनत सांगवान ने शानदार 109 और आदित्य सिसोदिया ने 37 रन बनाए। गेंदबाज सूरज और राहुल ने एक- एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज सनत सांगवान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें