सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने आंबेडकर रोड को जाम कर दिया। बुधवार की रात साढ़े 11 बजे कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी, मौके पर प्रियांशु 21 निवासी न्यू कालका गढ़ी मौत हो गई थी। जबकि घायल शिवा 20 वर्ष निवासी नेहरू नगर और साहिल निवासी तुराबनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर शिवा की भी मौत हो गई। जबकि साहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।