पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। बुधवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। घरों में दुबके हुए लोग धूप सेंकने के लिए खुले मैदानों और घरों की छतों पर नजर आए। इसी क्रम में शिप्रासन सिटी के सेंट्रल पार्क में बच्चे धूप में फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पार्क में चहल-पहल दिखी। बीते कुछ दिनों से पार्क और मैदान लोगों की गैरमौजूदगी में वीरान से नजर आ रहे थे।