फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 200 मीटर दूर फायरिंग: रात में महिला के कूल्हे पर मारी गोली, बाइक-स्कूटी पर आए थे सात बदमाश

अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 11:14 PM IST

दो बाइकों और स्कूटी पर सवार सात बदमाशों ने लोनी थाने से 200 मीटर दूर ईदगाह मार्ग पर बुधवार रात राह चलती महिला को गोली मारी। महिला अपने परिजनों के साथ जा रही थी। कूल्हे में गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोर शराबा होने पर भीड़ ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना पाकर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। बोबी उर्फ बबीता (43) दिल्ली के मीत नगर कॉलोनी में रहती है। कुछ समय पूर्व उनके पति हरिकिशन की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके मीत नगर रहने लगी। बबीता के भांजे जितेंद्र ने बताया कि बबीता के बच्चे कुणाल अपनी दादी के घर विकास नगर ईदगाह रोड पर आए हुए थे। बबीता अपने बेटे कुणाल, भांजे जितेंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोनी की तरफ पैदल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर लोनी थाने से करीब 200 मीटर दूर दो बाइक और स्कूटी पर आए सात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलाई। गोली चलने की आवाज सुनते ही बबीता व उनके परिवार के सदस्य अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। एक बदमाश ने बबीता पर गोली चला दी। गोली बबीता के कूल्हे पर लगी। गोली लगते ही बबीता खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। गोली चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। बबीता के परिवार की और सदस्य भी आ गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भागने लगे। इसके बाद कुछ लोगों ने स्कूटी सवार बदमाशों को घेर लिया। स्कूटी गिरने से दोनों बदमाश भी गिर गए। इसके बाद लोगों ने दोनों बदमाशों को पड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अंकुर विहार थाना और लोनी थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें