फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दुकानदार चाचा ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे ने दी हत्या की धमकी

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी की दुकान से सामान लेने गई किशोरी से दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। खुद को किसी तरह छुड़ाकर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को दुकानदार की करतूत बताई। मां किशोरी को लेकर उसकी दुकान पर पहुंची और आरोपी से विरोध जताया। आरोप है कि दुकानदार और उसके भतीजे ने किशोरी की मां से अभद्रता की और हत्या की धमकी देकर दुकान से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसके भतीजे के खिलाफ कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर कविनगर थाना में ग्रामीण पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की है। एसीपी कविनगर ने बताया कि घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली गई है। किशोरी दुकान के पिछले हिस्से से निकलती नजर आ रही है। दोनों आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें