हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी में हेलमेट पहनकर आए कार सवार व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। इसके बाद कार सवार व्यक्ति दिल्ली रोड की तरफ भाग गया। इस घटना से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।