ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर के नेतृत्व में पेयजल संकट को लेकर घंटाघर पर अक्षय तृतीया पर पारम्परिक रूप से मटके फोड़कर प्रशासन को चेतावनी देते हुए अपने इरादे जाहिर किए। गौरतलब है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में अक्षय तृतीया पर पुराने मटके फोड़कर नए मटके भरकर नए साल की शुरुआत की जाती है। संस्था के कार्यकर्ता स्थानीय कंपनी बाग में पहले एकत्रित हुए और वहां से जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर पर आकर पुराने मटकों को फोड़कर अपना विरोध जताया।