फरीदाबाद के सेक्टर 77 नहर पार स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर युवक स्विफ्ट डिजायर कार लेकर पहुंचा और पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वह बिना भुगतान किए फरार हो गया। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पंप संचालक साहिल नागर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।