फरीदाबाद। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। श्रम विभाग द्वारा संचालित कैंटीन ने महिलाओं को समाज में आत्मसम्मान दिलाया है। सूर्यांश सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर अपने परिवार का सहारा बनी हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। गौरतलब है कि श्रम विभाग अपनी कैंटीनों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) से जुड़ी महिलाओं को ही देता है। महिलाओं का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।