फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ की नई सुविधा: एक अप्रैल से पीएफ राशि निकालना हुआ बेहद आसान

फरीदाबाद सहित देश के सभी ईपीएफओ में पंजीकृत खाता धारक आगामी एक अप्रैल से बेहद आसानी से अपनी पीएफ राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसको लेकर जिले वासी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि पहले पीएफ राशि निकालने के लिए बहुत लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, पर अब आसानी से घर बैठे यह कर सकेंगे। बता दें कि ईपीएफओ की इस नई योजना का लाभ जिले के 7.67 लाख से अधिक वर्तमान पीएफ खाता धारकों और 48 हजार से अधिक रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा। अप्रैल में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन एप के जरिये सभी पीएफ खाता धारक यूपीआई से पीएफ राशि निकालने के अलावा कितनी राशि उनके पीएफ खाते में शेष है, यह सभी चीजें भी देख सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें