दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की छात्रा परिवार को छोड़कर फरीदाबाद आ गई। क्योंकि परिवार उसे आगे पढ़ाना नहीं चाहता था। 17 साल की किशोर झारखंड से भागकर फरीदाबाद पहुंची और खेलों में पहचान बना रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रदीप ने प्रयास कर झारखंड में किशोरी के दादा से संपर्क किया। गुरुवार को किशोरी को ले जाने दादा आए। लेकिन किशोरी ने घर जाने से मना कर दिया। किशोरी ने कहा कि अभी मैं लखनऊ में होने वाली फ्रिस्बी प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हूं।