फरीदाबाद में हो रही तेज बारिश के बीच लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। कुछ देर की बारिश में फरीदाबाद शहर में जलभराव हो गया। दोपहर करीब 1 बजे बारिश होने के कारण स्कूल से घर जाने वाले बच्चों और उन्हें लेने के लिए आए परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्रशासन की पोल भी खुल गई।