तंबाकू मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीके अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी लोगों को तंबाकू के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके अलावा गुटखा, बीड़ी और सिगरेट पीने वाले 87 लोगों के चालान काटे गए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मानसिंह ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया, जिसके दौरान 87 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करते पाए जाने पर चालान काटे गए।