फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद के बीके अस्पताल में मरीज परेशान, अल्ट्रासाउंड की नहीं मिल पा रही सुविधा

अनुज कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 04:56 PM IST

रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण बीके अस्पताल में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज बाहर के निजी सेंटरों पर निर्भर होते जा रहे है। उससे मरीज की जेब पर भी बोझ पड़ रहा है। अभी मौजूदा समय में अल्ट्रासाउंड केंद्र में केवल एक ही डॉक्टर तैनात है। जिस कारण गर्भवती और अस्पताल में भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड पहले किया जाता है। बादशाह खान (बीके) नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण मरीजों को लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीज को निजी सेंटरों से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना उपचार कराने के लिए 2500 के मरीज आ रहे हैं। उसमें से डॉक्टरों द्वारा प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा जाता है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर की कमी होने के कारण मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। जिसका आर्थिक बोझ मरीजों की जेब पर पड़ रहा है। साथ ही डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में केवल एक ही डॉक्टर तैनात है। जिस कारण पहले गर्भवती महिलाओं और अस्पताल में भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें