फरीदाबाद के मेट्रो मोड़ के पास दो कारों के आपस में भिड़ंत होने से भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवरों का नियंत्रण खो गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए दोनों वाहनों को हटवाया गया।