फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ में हादसा: दिल्ली-मथुरा हाईवे पर पलटा सब्जियों से भरा ट्रक, कई घंटों तक लगा रहा जाम

बल्लभगढ़। सब्जी मंडी के सामने दिल्ली–मथुरा हाईवे पर बुधवार सुबह एक सब्जियों से भरा ट्रक पलट गया। घटना की वजह से हाईवे पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर हुआ। ट्रक ड्राइवर गिरीश ने बताया कि वह सीकरी गांव से गोभी और हरी शिमला मिर्च लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। ट्रक में उस समय वह अकेले ही सवार थे। जब ट्रक बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का एक टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच हाईवे पर पलट गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें