भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हुए व्यापार समझौते (एफटीए) से जिले के व्यापारी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से अमेरिकी टैरिफ की मार झेल रहे फरीदाबाद के व्यापारियों के लिए यह समझौता एक नए रास्ते पर जाने का दरवाजा साबित हो सकता है। इस समझौते से ना केवल जिले के व्यापारी अमेरिकी टैरिफ के बाद पूरी तरह से यूरोपीय देशों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर सकते हैं, बल्कि अमेरिका जैसे देश पर उनकी निर्भरता भी कम हो जाएगी।