बल्लभगढ़ में पिछले कई दिनों से खाद नहीं मिलने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन बुधवार को क्रॉप को कंपनी के दो ट्रक खाद के आए हैं। जिसके चलते सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन देखने को मिली। लंबी लाइन होने के चलते किसानों के बीच में कहासुनी हो रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पर महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन को बनाया और किसानों को लाइन के अनुसार खाद दिलवाया जा रहा है।