फरीदाबाद में पर्वतीय पुलिस चौकी क्षेत्र के संजय एनक्लेव पार्ट-दो, गली नंबर-सात में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए।