फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: आज इंदौर रवाना होंगे सुमित सहगल, यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेंगे

राहुल तिवारी Updated Tue, 24 Feb 2026 09:31 PM IST

फरीदाबाद। बीते 16 से 18 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया में चली विश्व पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटे फरीदाबाद के सुमित सहगल अब घरेलू प्रतियोगिताओं की तैयारी में लग गए हैं। आगामी 26 फरवरी से मध्य प्रदेश के इंदौर में शुरू हो रही यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए वह बुधवार की सुबह इंदौर के लिए रवाना होंगे। ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद से ही सुमित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। सुमित ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भले ही वह स्वर्ण पदक से चूक गए हों, पर इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक ही रहेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने मिक्स्ड इवेंट में खेलते हुए रजत पदक जीता था। इसके अलावा जनवरी माह के अंत चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें