फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस जानवरों का हमला: मां-बेटियों को सड़क पर गिराकर कुचला, फिर सींग से उठाकर पटका; तीनों गंभीर रूप से घायल

बल्लभगढ़ के सेक्टर 15 ए में बाजार से लौट रही महिला और उसकी दो बेटियों पर लावारिस जानवरों ने हमला कर दिया। यह घटना सेक्टर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के अनुसार आवारा गाय ने तीनों पर बेरहमी से हमला किया। पहले मां-बेटियों को सड़क पर गिराकर कुचला और फिर सींग से उठाकर भी पटका। कुछ लोग बचाने आए तो गाय उनके पीछे भी दौड़ पड़ी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मां-बेटियों को बचाया गया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें