फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: मिर्जापुर एसटीपी प्लांट में दिखा अजगर, इधर-उधर भागने लगे कर्मचारी, मची दहशत

अनुज कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 10:27 PM IST

शहर के 80 एमएलडी मिर्जापुर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से मंगलवार को अचानक एक बड़ा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। प्लांट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने जब इस विशालकाय अजगर को देखा तो दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अजगर सीवेज टैंक के किनारे से रेंगता हुआ बाहर निकला था। अचानक उसकी झलक मिलने से सभी डर गए और कामकाज भी कुछ समय के लिए ठप हो गया। बताया जा रहा है कि यह अजगर कई फीट लंबा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को भी अलर्ट किया गया है ताकि अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि सीवेज प्लांट के आसपास गंदगी और झाड़ियों की भरमार होने के कारण अक्सर जंगली जीव यहां तक पहुंच जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें