फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: मुजेसर फैक्टरी अग्निकांड में एसआई रवि की मौत, अब तक चार लोगों की जान गई

फरीदाबाद सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में फैक्टरी में आग के बाद धमाके में झुलसे एसआई रवि कुमार शहीद हो गए। शनिवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में मौत का आंकड़ा अब चार हो गया है। इससे पहले कालका जी लुबिक्रेंट फैक्टरी के मालिक के बेटे अभिषेक मोगा, उनके कर्मचारी प्रदीप, दमकल विभाग के कर्मी भविचंद की भी हादसे में मौत हो चुकी है। फैक्टरी में आग लगने का ये हादसा सोमवार 16 फरवरी को हुआ था। कालका जी लुब्रिकेंट फैक्टरी में आग की सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीमें पहुंची। आग बुझाने के काम के दौरान अचानक से यहां रखे केमिकल ड्रमों में धमाके होने लगे। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी, फैक्टरी मालिक, कर्मचारी व गुजर रहे राहगीर भी झुलस गए थे। कुल 37 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से अधिकतर को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें