स्कूल में चचेरी बहन से बदतमीजी का बदला लेने के लिए छात्र के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक (22) और अमन उर्फ फल्लू (25) निवासी गांव फरीदपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक की चचेरी बहन के साथ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र देव उर्फ भोला ने बदतमीजी की थी। इसी बात की रंजिश में आरोपियों ने छात्र के घर पहुंचकर अवैध हथियार से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।