फरीदाबाद के गांव सारन स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शिक्षक छात्र के पैरों के तलवों पर डंडे मार रहा है, जबकि छात्र दर्द से चीखता और मना करता हुआ नजर आ रहा है।