फरीदाबाद जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और आधार कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय पर कामकाज सुनिश्चित करना था।