खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर राइजिंग चैंपियंस और ईगल्स क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में राइजिंग चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। 20 ओवर के इस मैच में ईगल्स क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में मात्र 120 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में राइजिंग चैंपियंस ने 14.2 ओवर में 124 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।